🚨 पशु तस्करी के विरुद्ध KCG पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨
📍 थाना साल्हेवारा | जिला KCG | 21 अगस्त 2026
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में जिला KCG पुलिस द्वारा पशु तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना साल्हेवारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप वाहनों में मवेशियों को बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक ठूंसकर नागपुर की ओर कत्लखाना ले जाया जा रहा है।
🔹 सूचना पर पुलिस टीम ने थाना साल्हेवारा के सामने नाकाबंदी कर दो अलग-अलग पिकअप वाहनों की जांच की।
🔹 पहली कार्रवाई में वाहन क्रमांक MP 50-G-2381 से 06 नग भैंस/भैंसी बरामद की गईं।
🔹 दूसरी कार्रवाई में वाहन क्रमांक CG 22-X-0378 से 04 नग भैंस/पड़वा बरामद किए गए।
दोनों मामलों में आरोपी पशुओं के खरीदी-बिक्री एवं परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में पशुओं को बिना चारा-पानी के वाहन में ठूंसकर एवं तिरपाल से ढककर क्रूरतापूर्वक परिवहन करना पाया गया।
📌 कुल जप्ती:
🐃 10 नग भैंस/भैंसी – लगभग ₹1.75 लाख
🚔 02 पिकअप वाहन – लगभग ₹10 लाख
📱 04 मोबाइल फोन – लगभग ₹33 हजार
💰 कुल जप्त संपत्ति – लगभग ₹12.08 लाख
मामले में थाना साल्हेवारा में अपराध क्रमांक 27/2026 एवं 28/2026 पंजीबद्ध कर संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
⚖️ पशु तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता के विरुद्ध KCG पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।
KCG Police — अपराध के विरुद्ध सख्त, आमजन के साथ सदैव। 👮♂️🚔
#KCGPolice #ChhattisgarhPolice #PoliceAction #AnimalSmuggling #AnimalCruelty Salhewara KCG CrimeControl Police LawAndOrder
Khairagarh Chhuikhadan Gandai, Chhattisgarh | Aug 21, 2026