चांपा: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बम्हनीडीह क्षेत्र में 4 ट्रैक्टर और 10 हाईवा जब्त
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया।इसके अतिरिक्त चांपा, पीथमपुर, हथनेवरा, बम्हनीडीह तथा जांजगीर मुख्य मार्ग पर जांच के दौरान कुल 10 हाईवा वाहनों को खनिजों के अवैध परिवहन करते।