चूरू: पेंशनर्स समाज ने एसडीएम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन, पेंशन नियम संशोधन का विरोध
Churu, Churu | Apr 9, 2025 राजस्थान पेंशनर समाज ने सीसीए पेंशन नियम संशोधन विधेयक 2025 का विरोध किया है। पेंशनर समाज ने बुधवार को चूरू एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। पेंशनर समाज ने एसडीएम बिजेंद्र सिंह को प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।