चूरू: विधानसभा नेता प्रतिपक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध, कलेक्ट्रेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Churu, Churu | Apr 9, 2025 चूरू के कलेक्ट्रेट में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पर भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा द्वारा रामनवमी के दिन मंदिर में पूजा अर्चना करते समय अमर्यादित व आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा करते हुए यह प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।