चूरू: श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ समिति ने जेन गेस्ट हाउस में की प्रेसवार्ता, फटकारों मोरछड़ी उत्सव की जानकारी दी
Churu, Churu | Apr 9, 2025 चूरू शहर में फटकारो मोरछड़ी उत्सव के तहत 13 अप्रेल को श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस दिन यहां श्याम बाबा का ड्राई फ्रूट से श्रृंगार होगा। चूरू की श्रीश्याम अखण्ड ज्योत पाठ समिति द्वारा बुधवार को श्रीजैन गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता आयोजित की गयी। प्रेस वार्ता में समिति की ओर से फटकारो मोरछड़ी के 11वें उत्सव कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।