चूरू: रोडवेज डिपो के पास रोडवेज बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, आक्रोशित लोगों ने मौके पर किया जाम
Churu, Churu | Apr 9, 2025 चूरू शहर के रोडवेज डीपो के पास बुधवार को एक रोडवेज बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग इस हादसे के बाद आक्रोशित हो गये। जिन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने रोडवेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सूचना के बाद मौके पर सदर और कोतवाली थाना पुलिस पहुंची। जिन्होंने लोगों से समझाइश की।