सोनाहातु: सीएचसी सोनाहातू में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया
सोनाहातू प्रखंड के सीएचसी में शुक्रवार 11 बजे विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्वास्थ मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ मेला का विधिवत उद्घाटन सीडीपीओ पद्मश्री कुमारी, डॉ कालाचंद सिंह मुंडा, डॉ पूनम मिंज, डॉ रुना तिग्गा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वास्थ मेला में उपस्थित लोगों को चिकित्सकों ने परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी दी।