सोनाहातु: सोनाहातू के तेलवाडीह गांव में मकान गिरने से मलबे में दबकर 9 वर्षीय बच्चे की मौत
सोनाहातू प्रखंड के तेलवाडीह गांव में रविवार रात एक बजे के आसपास भारी बारिश से सुभाष प्रमाणिक का खपरैल का मकान धवस्त हो गया मकान गिरने के वक्त परिवार के 6 सदस्य कमरे में सोये थे। अचानक से भरभरा कर खपरैल का ऊपरी हिस्सा और दीवाल गिर गया।जो लोग संभल पाए घर से सुरक्षित निकल गए।सुभाष प्रमाणिक का पुत्र 9 वर्षीय शिवा प्रमाणिक मलवे मे दब गया जिससे इसकी मौत हो गई।