सोनाहातु: कृषि विभाग कार्यालय में गलऊ पंचायत के 40 किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण किया गया
सोनाहातू प्रखंड के कृषि विभाग कार्यालय में शनिवार को सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत गलऊ पंचायत के 40 किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण किया गया।किसानों को बीटीएम दीनानाथ भगत ने मक्का बीज लगाने के तरीका ओर उपजाऊ मिट्टी बनाने के विधि को बताए।