सोनाहातु: जामुदाग पंचायत में भारी बारिश से 13 से अधिक कच्चे मकान गिरे
भारी बारिश से प्रखंड में काफी नुकसान हुआ है। चोगा गांव में काफी मात्रा में सभी फसल नष्ट हुए है। दर्जनों किसानों की फसल नष्ट हुए है। जामुदाग पंचायत में 13 से अधिक कच्चे मकान ध्वस्त हुए है। मकान गिरने की सूचना पर पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू गुरुवार 1 बजे गांव जाकर सभी पीड़ितों से मुलाकात के मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।