सोनाहातु: सोनाहातू: नाकीडीह गांव में बारिश से एक घर का हिस्सा गिरा
लगातार बारिश से सोनाहातू प्रखंड का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रखंड के नाकीडीह गांव के सुमित्रा देवी के घर का एक हिस्सा भारी बारिश से ध्वस्त हो गया है।घटना सोमवार रात 2 बजे की बताई जा रही है।घर में सुमित्रा देवी अपने बेटा का साथ से सोई थी। अचानक से घर का एक हिस्सा गिर गया। दोनों बाल बाल बच गए। इन्होंने अंचल कार्यालय में मुआवजा की मांग किया है।