बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी उद्यान के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी उद्यान के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को युवक को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।