बीना: गांधी चौराहा सहित सभी चौराहों पर नगर पालिका का एक्शन, अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप
Bina, Sagar | Aug 20, 2026 बुधवार को हुई बैठक के बाद रात में नगर पालिका अधिकारी आर गौरव के नेतृत्व में टीम एक्शन में आई। टीम सबसे पहले गांधी चौराहा, फिर महावीर चौक और सर्वोदय चौराहे पर पहुंची।यहां मौजूद फल-सब्जी और अन्य सामान बेचने वाले विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए कि वे चौराहे पर ठेला न लगाएं और निर्धारित जगह पर ही बिक्री करें। कई विक्रेताओं को मौके पर ही शिफ्ट भी किया गया।