पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा: विधानसभा में दो बार जातीय गणना का प्रस्ताव हमने दिया
बिहार में जाति आधारित गणना हो चुकी है लेकिन अब इस पर एक बार फिर से सियासत शुरू हो गई है। जदयू सांसद संजय झा ने अपना बयान देते हुए कहा था कि जातीय गणना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है। वहीं अब इस पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा में दो बार जातीय गणना का प्रस्ताव हमने दिया।