पटना ग्रामीण: पटना डीएम ने डीएम कार्यालय में लोक शिकायतों के अपीलीय मामलों की सुनवाई की, अधिकारी को लगाई क्लास
पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने शनिवार को डीएम कार्यालय में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के अंतर्गत द्वितीय अपील एवं बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण नियमावली 2019 के अंतर्गत प्रथम अपील की सुनवाई की। पटना डीएम में शनिवार सुबह करीब 11:30 तक सुनवाई की। मौके पर डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने एक-एक कर सभी मामलों को सुना। l