पटना ग्रामीण: ADG लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने नेता प्रतिपक्ष के 117 घटनाओं का दिया जवाब, 46 घटनाओं को बताया सही
पुलिस मुख्यालय में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा X पर 117 घटनाओं के जिक्र को लेकर जवाब दिया है। पंकज दराद ने 117 में से 46 घटनाओं को सही बताया है। बाकी की घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि आपसी विवाद, मामूली झगड़े और प्रेम प्रसंग को लेकर हुए हैं।