पटना ग्रामीण: बेऊर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक शव बरामद किया, FSL टीम साक्ष्यों का संकलन कर रही है
बेऊर थाना क्षेत्र स्थित एक खेत से शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर पुलिस ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि FSL टीम की मदद से साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।