गायघाट: गायघाट में विधायक ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की, बाढ़ प्रभावित पंचायतों की समीक्षा की
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में शनिवार दोपहर दो बजे में विधायक ने कृषि विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बाढ़ से प्रभावित पंचायतों का कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकारों से समीक्षा की। विधायक निरंजन राय ने बताया कि प्रखंड के 14 पंचायतों में खरीफ़ की फसल को भारी क्षति हुई है। धान की फसलें पकने की हालत में थी।