गायघाट: गायघाट प्रखंड में बाढ़ प्रभावित दो पंचायतों का दोबारा जांच शुरू, दो पर्यवेक्षकों को मिली जिम्मेदारी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित दो पंचायतों को दुबारा जांच कराई जा रही है। शुक्रवार की सुबह दस बजे से शिवदाहां व कांटा पिरौंछा दक्षिणी पंचायत की जांच कराई जा रही है। विदित हो कि बीते सोमवार को आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में जमकर हंगामा हुआ था। इसके बाद अंचलाधिकारी ने दोनों पंचायतों को जांच कराने की निर्देश जारी की थी।