गायघाट: गायघाट और बेनीबाद थाने में जनता दरबार का किया गया आयोजन, भूमि विवाद से जुड़े मामलों की हुई सुनवाई
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट व बेनीबाद थाना में शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे में जनता दरबार का आयोजन किया गया। गायघाट में अंचलाधिकारी शिवांगी पाठक व थाना अध्यक्ष उमाकांत सिंह ने भूमि विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई की। इस दौरान एक मामले का निष्पादन किया गया। शिवांगी पाठक ने बताया दो नए मामले प्राप्त हुए हैं, वहीं 12 मामले लंबित है। जिसपर जांच चल रही है।