बस्ती: जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने पी.एम. श्री. कम्पो. उच्च प्राथमिक विद्यालय परसा जागीर का आकस्मिक निरीक्षण किया, ली जानकारियां
Basti, Basti | Feb 6, 2025 जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने वृहस्पतिवार को दिन में लगभग 2 बजे पी.एम.श्री. कम्पो. उच्च प्राथमिक विद्यालय परसा जागीर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि गत निरीक्षण के सापेक्ष बहुत सुधार है एवं प्रथम दृष्टया गुणवत्ता बहुत सही है तथा निर्माण कार्य पूर्णता के निकट है।