बस्ती: अधिवक्ता को मिली नकली सीमेंट, मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी को सौंपा पत्र, 15 लाख के मुआवजे की मांग
Basti, Basti | Feb 6, 2025 अधिवक्ता और विश्वज्ञान क्रान्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनहा थाना क्षेत्र के परसाखुर्द बुजुर्ग दरियापुर जंगल निवासी राजन चौधरी ने DM को पत्र देकर शिकायत किया है कि उन्हें 500 बोरी नकली ACC सीमेन्ट दूकानदार द्वारा दे दिया गया हैं।जिससे उनके बाउन्ड्री और मकान की हालत खराब हो गई है। उन्होने इसकी शिकायत करते हुए 15 लाख रुपए हुए नुकसान की मांग की है।