पीपलदा: युवाओं ने बिजली अव्यवस्थाओं व अन्य मांगों को लेकर इटावा SDM कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Pipalda, Kota | Jun 21, 2024 पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में बिजली अव्यवस्था में सुधार व इटावा नगर में गोशाला को चालू करने सहित कई मांगो को लेकर युवाओं ने भुवनेश सुमन इटावा के नेतत्व में इटावा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर के युवा मौजूद रहे। इसके बाद उपखंड अधिकारी के नाम व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर ज्ञापन दिया।