पीपलदा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इटावा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान पर हुए कार्यक्रम बड़ी सँख्या में लोगो ने लिया भाग
Pipalda, Kota | Jun 21, 2024 जिले के इटावा क़स्बे में आज शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बड़ी सँख्या में लोगो ने योग कार्यक्रम में भाग लिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में क़स्बे के सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों व आमजन ने भाग लिया। इस मौके पर आये लोगो को योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास करवाया गया और लोगो से योग को अपने जीवन मे उतारने की अपील की गई।