सुनेल के ग्राम ओसाव के माँ वेष्णो देवी मंदिर परिसर मे चल रही कथा के चौथे दिन बुधवार शाम 4 बजे गोवर्धन पूजा व 56 भोग का आयोजन किया गया।इन दौरान कथा वाचक पंडित सुरेश बिहारी नागर ने कथा मे श्री कृष्ण की बाल लीलाओ के बारे मे बताया ओर कालिया नाग के वध की कथा सुनाई।इस अवसर पर गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोज का आयोजन किया।संगीतमय कथा मे श्रद्धालुओं जमकर नृत्य किया।