मधेपुरा: छठ घाटों पर आचार संहिता उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम-एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण
मधेपुरा के विभिन्न छठ घाटों पर तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी तरनजोत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने संयुक्त रूप से कई छठ घाटों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि छठ बिहार की सांस्कृतिक और आस्था की पहचान है। इसे श्रद्धा, स्वच्छता और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया जाए।