होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के वार्ड क्रमांक-1 में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा दो सड़कों का भूमि पूजन
नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने शहर के वार्ड क्रमांक-1 में दो सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भूमि पूजन के साथ ही सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई, जिससे वार्ड के लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।