घट्टिया: केड़े पकड़ने के शक में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, रस्सी से बांधे पैर
Ghatiya, Ujjain | Apr 25, 2026 घट्टिया क्षेत्र के ग्राम ढाबला रेहवारी में ग्रामीणों ने 'केड़े' पकड़ने की शंका में एक युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों का गुस्सा यहीं नहीं रुका, उन्होंने युवक के दोनों पैरों को रस्सी से बांध दिया सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को मुक्त कराया। हालांकि, पुलिस जांच में मामला कुछ और ही निकला।मामले का वीडियो शनिवार को वायरल हो रहा है।