चरपोखरी: STF और उड़ीसा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महिला हत्या मामले में फरार आरोपी को चरपोखरी के जैतपुरा से किया गया गिरफ्तार
बिहार एसटीएफ, उड़ीसा पुलिस और चरपोखरी पुलिस की संयुक्त टीम ने महिला हत्या मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लालू यादव के रूप में की गई है, जो कैमूर जिले के खरदीहा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह का पुत्र बताया जा रहा है।