मेरठ: ग्राम धोसीपुर में युवक द्वारा अवैध हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस युवक की तलाश में जुटी
Meerut, Meerut | Jan 3, 2025 मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के ग्राम घोसीपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वायरल वीडियो में एक युवक अवैध हथियार से एक के बाद एक कई फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हुआ तो पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।