सुनेल: कस्बे के पंचायत समिति सभागार में पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाकर स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया गया
Sunel, Jhalawar | Dec 25, 2024 सुनेल कस्बे में स्थित पंचायत समिति के सभागार में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाकर स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर प्रधान सीता भील व विकास अधिकारी संजय शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए।