रामपुर: कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय से जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह ने महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए
Rampur, Rampur | Oct 4, 2024 जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह ने बताया कि शासन द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयन्ती को भव्य रूप में मनाए जाने के दृष्टिगत महर्षि वाल्मीकि से सम्बन्धित स्थलों/मन्दिरों पर दीप प्रज्वलन दीप दान के साथ-साथ अनवरत 8, 12 अथवा 24 घण्टे का वाल्मीकि रामायण पाठ किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।