रामपुर: थाना सिविल लाइंस में जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Rampur, Rampur | Oct 3, 2024 थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी निवासी हिमांशु सागर की भूमि पटवाई थाना क्षेत्र के जिवाई कदीम गांव में है। 25 सितम्बर को चकबंदी विभाग से एक सूचना मिली कि चकबंदी के संबंध में एक मीटिंग होना है। सूचना पर हिमांशु मीटिंग में पहुंच गए। इस दौरान कागजात पर हस्ताक्षर कराए जा रहे थे। जैसे ही हिमांशु ने हस्ताक्षर की गांव की एक व्यक्ति ने कागजात छीन लिए।