Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana
gawmekaba
खलीलाबाद: महुली थाना में पुलिस ने योग सप्ताह पर किया सामूहिक योगाभ्यास और लिया निरोग रहने का संकल्प
Khalilabad, Sant Kabir Nagar
| Jun 19, 2026
महुली थाना में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के दौरान पुलिस कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया और खुद के साथ समाज को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। थाना प्रभारी ने योग की महत्ता और तनावमुक्ति पर जोर दिया।
MORE NEWS
आप सभी देशवासियों क्षेत्र वासियों एवं प्रदेशवासियों को श्रावण मास की हार्दिकशुभकामनाएं @ [1594485315591350:49210:@highlight]
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 30, 2026
मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी की पहल रंग लाई, आमी नदी पर पुल निर्माण को मिली रफ्तार संतकबीरनगर के विकास खंड बघौली अंतर्गत ग्राम चौरी के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वर्षों से लंबित आमी नदी पर पुल निर्माण की मांग अब पूरी होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। शासन की मांग पर सेतु निगम द्वारा आगणन प्राप्त होने के बाद ग्राम चौरी में एक भव्य चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि यह पुल बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और विकास को नई गति मिलेगी। ग्रामीणों ने भी वर्षों पुरानी मांग पर सकारात्मक पहल के लिए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया चौपाल के दौरान प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई और उनकी समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री हैप्पी राय, मंडल अध्यक्ष राजू भारती, प्रधान संघ अध्यक्ष सत्यपाल यादव, प्रधान गुड्डू पांडेय, राजकपूर गौतम, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्पित पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी टूनटून राय, क्रांति नारायण सिंह, राजू राय, कोमल यादव, बलेन्दर मौर्य, शिवम पांडेय, धीरज सिंह, वीरेंद्र राय, गोलू, राहुल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 30, 2026
जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने की प्रस्तावित कार्रवाई पर रोक की मांग, सपा अल्पसंख्यक सभा ने सौंपा ज्ञापन संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष सैयद फिरोज अशरफ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने तथा मामले का निष्पक्ष एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय से जुड़े मामले में किसी भी प्रकार की कार्रवाई कानून के दायरे में, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए और सभी पक्षों को सुनकर उचित निर्णय लिया जाए। इस दौरान एखलाक अहमद, काजी इफ्तेखार अहमद, कोमल यादव, अजीम खान, मोहम्मद अहमद, रम�
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 30, 2026
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की बड़ी तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया अहम बयान संतकबीरनगर में आगामी सावन माह और कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पुलिस तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पूरे मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटरिंग, ड्रोन कैमरों का उपयोग तथा लगातार गश्त की व्यवस्था की गई है। साथ ही आमजन से भी पुलिस का सहयोग करने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 30, 2026
संतकबीरनगर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचला, चालक ट्रक छोड़कर फरार संतकबीरनगर। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के केनवना-कुर्थिया मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचल दिया, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतकों की पहचान लालजी (60 वर्ष), उनकी पत्नी ज्ञानमती (55 वर्ष), पोता आदर्श (10 वर्ष) और नाती सत्यम (8 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, लालजी चलने-फिरने में असमर्थ थे और घर के बाहर खाट पर सोए हुए थे। उनके साथ उनकी पत्नी, पोता और नाती भी मौजूद थे। इसी दौरान उनकी बेटी प्रेमलता दवा देकर घर के अंदर गई। तभी गोरखपुर की ओर से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक घर के बाहर चढ़ गया और चारों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक लालजी को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद चालक ट्रक घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रक को अपने कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के चार लोगों की एक साथ मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 30, 2026