कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की बड़ी तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया अहम बयान
संतकबीरनगर में आगामी सावन माह और कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पुलिस तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पूरे मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटरिंग, ड्रोन कैमरों का उपयोग तथा लगातार गश्त की व्यवस्था की गई है। साथ ही आमजन से भी पुलिस का सहयोग करने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है।