चाचौड़ा: गुना, चाचौड़ा, राघोगढ़ और आरोन में 9 मई को नेशनल लोक अदालत, न्यायाधीश ने प्रचार वाहन रवाना किया
गुना में मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन में 9 मई 2026 को वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत गुना चाचौड़ा आरोन राघोगढ़ में लगेगी। 6 मई को प्रधान जिला न्यायाधीश अमिताभ मिश्र ने जिला न्यायालय से नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए वाहन रैली और प्रचार वाहनों को रवाना किया। लोग नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य मामलों का लाभ उठाएं।