पीसांगन: झुग्गी बस्तियों में 110 परिवारों को राशन बांटा गया
पीसांगन.राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा जरूरतमंद परिवारों के सहयोगार्थ राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।संस्थान ने पीसांगन व घूघरा क्षेत्र के चुंगी नाका, चंडीगढ़ बस्ती, नाचन बावड़ी एवं नाथ झुग्गी बस्ती में रहने वाले 110 लाभार्थियों को आटा, दाल, चावल, चीनी, चायपत्ती, तेल व मसाला सहित खाद्य सामग्री वितरित की।