कोलायत: श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर कोलायत के कपिल सरोवर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, पितृ तर्पण कर लगाई आस्था की डुबकी
पश्चिमी राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रीकोलायत में आज श्राद्ध पक्ष की बड़ी अमावस्या पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पवित्र कपिल सरोवर के घाटों पर सुबह से ही पितरों के तर्पण और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर अपने पितरों की आत्मिक शांति के लिए तर्पण किया