मंझनपुर: हादसे में मौत के बाद फरार चल रहा कोटरा खम्भा का वारंटी, कौशाम्बी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
कौशाम्बी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने वाहन दुर्घटना के एक गंभीर मामले में वारंटी चल रहे आरोपी सुखलाल पुत्र ननका यादव, निवासी कोटरा खम्भा, थाना बड़ीमऊ, जनपद चित्रकूट को शनिवार को समय 1 बजे गिरफ्तार कर लिया है। सुखलाल पर आरोप था कि उसने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक व्यक्ति की जान ले ली थी, घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था।