मंझनपुर: बसुहार गांव में भोलानाथ के घर में घुसकर तोड़फोड़, जातिसूचक गालियाँ और धमकी, एसपी से की गई शिकायत
सराय अकिल थाना क्षेत्र के बसुहार गांव की 2 अप्रैल को एक घटना सामने आई थी। जिसमें भोलानाथ पासी नामक व्यक्ति ने मंझनपुर में पुलिस अधीक्षक को शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर न केवल तोड़फोड़ की, बल्कि जातिसूचक गालियां दीं और परिवार को धमकी दी। भोलानाथ पासी ने बताया कि घटना के समय वह अपने बच्चों के साथ घर में नहीं था।