मंझनपुर: दारानगर के हिमांशु अवस्थी ने बढ़ाया गांव का नाम, बरैसा आश्रम पद्धति कॉलेज में हुआ चयन
नगर पंचायत दारानगर के वार्ड नंबर 14 निवासी श्रवण कुमार अवस्थी के पुत्र हिमांशु अवस्थी ने सफलता की नई कहानी लिखी है। राजकीय आश्रम पद्धति कॉलेज बरैसा में कक्षा 6 में चयनित होकर हिमांशु ने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चयन की सूचना मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है।