बहराइच: चिचड़ी में दुकान पर सामान लेने के बाद हुए विवाद में दबंग ने की युवक की पिटाई, पीड़ित को पहुंचाया गया अस्पताल
चिचड़ी में दुकान पर सामान लेने के बाद हुए विवाद के बीच दबंग ने युवक की पिटाई कर दी। इस घटना में रत्नापुर निवासी संदीप सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए इसके बाद घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया। संदीप ने बताया कि उनकी दुकान चिचड़ी में स्थित है जहां आरोपी दबंग सामान लेने आया था और इसके बाद विवाद होने के बाद उसने पिटाई कर दी।