दमोह: विद्या वाटिका गार्डन में 'हम होंगे कामयाब' कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मंत्री लखन पटेल ने विद्यार्थियों को दिया मार्ग दर्शन
Damoh, Damoh | Jan 11, 2025 मंत्री लखन पटेल ने कहा कि आज का दिन विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा, विद्यार्थियों के कॅरियर बनाने में मदद करेगा। कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय हैं, क्या करें-क्या ना करें। कई ऐसे बच्चे होते हैं जो जानकारी के अभाव में किसी भी दिशा में चले जाते हैं, इस उम्र में आप जिस बात का संकल्प लेंगे वह निश्चित रूप से पूरा होगा।