मंदसौर: कबाड़ से भरे मकान में आधी रात लगी भीषण आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई लपटें
मंदसौर के बालागंज स्थित धनगर मोहल्ले में गुरुवार देर रात एक कबाड़ से भरे मकान में अचानक आग भड़क उठी। रात करीब 2:30 बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल टीम और पुलिस मौके पर पहुंची।