मुज़फ्फरनगर: महावीर चौक पर शराबी का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर बरसाए ईंट-पत्थर, बाल-बाल बचे वाहन चालक; VIDEO वायरल
मुजफ्फरनगर के महावीर चौक से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति सड़क के बीच ईंट-पत्थर फेंकते हुए हंगामा करता नजर आ रहा है। इस दौरान वाहन चालक सतर्कता से वहां से निकलते दिखाई दिए। कुछ लोगों ने उसे समझाने की कोशिश भी की। व्यक्ति के नशे में होने की बात कही जा रही है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।