धनौरा: गजरौला में एक इंटर कॉलेज की छात्रा को सीएचओ द्वारा परेशान किया गया, वीडियो हुआ वायरल
गजरौला में एक सीएचओ शहर के इंटरकालेज में पढ़ने वाली छात्रा को परेशान कर रहा है। परिजनों को भी धमकाता है। छात्रा के साथ बदसलूकी करने का भी एक वीडियो सामने आया है। ऐसी स्थिति में छात्रा को लेकर परिजन थाने में पहुंचे और आरोपित सीएचओ के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने इस प्रकरण में जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।