धनौरा: गजरौला के इंद्रा चौक पर वार्ड सभासदों ने नगर पालिका के लिपिक और अध्यक्ष के खिलाफ दिया धरना
नगर पालिका के आठ सभासद व सभासद पतियो ने इंदिरा चौक पर धरना प्रदर्शन करते हुए पालिकाध्यक्षा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उनके वित्तीय अधिकारी सीज करने की मांग की, साथ ही उनके पति पूर्व विधायक पर भी पालिका के काम में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए दखल बंद कराने की मांग की।