धनौरा: एक कंपनी के मैनेजर ने घर में घुसकर की मारपीट, गजरौला पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 4 से 5 अज्ञात पर किया मुकदमा दर्ज
न्यायालय के आदेश पर दिल्ली निवासी एक कंपनी के मैनेजर सहित चार पांच अज्ञात के विरूद्ध घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के का आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव फौंदापुर निवासी हुकम सिंह पुत्र घमण्डी सिंह का आरोप है कि उसने वर्ष 2023 में हरियाणा राज्य में पुराने तारा बदलकर नये तार का कार्य किया था।