धनौरा: गजरौला नगर पालिका के कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में गंदगी का अंबार, पानी की सप्लाई भी ठप
गजरौला नगर पालिका परिषद में छिड़ी वर्चस्व की जंग का खामियाजा अब जनता को भुगतना पड़ रहा है। पालिका कर्मियों के हड़ताल पर होने के कारण सफाई और पेयजल व्यवस्था ठप है। पालिका दफ्तर के बाहर कर्मचारी और स्टेट हाईवे पर सभासद धरने पर बैठे हुए हैं। सुलह समझौते के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि गजरौला नगर पालिका परिषद में लगी यह आग कब बुझेगी।