बांका: बांका प्रखंड में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर बैठक, 10 दिसंबर तक शिविर लगाकर बनाए जाएंगे कार्ड
Banka, Banka | Nov 21, 2024 पंचायती राज के कार्यपालक सहायक, जीविका दीदी व जन वितरण प्रणाली की दुकानदारों के साथ बैठक सह प्रशिक्षण गुरुवार की सुबह 11 बजे बांका प्रखंड परिसर में किया गया। बताया गया कि 20 नवंबर से लेकर 10 दिसंबर तक आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। जिसको लेकर सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार को कई अहम जानकारी भी दी गई।